रोडवेज चालक के विरुद्ध मार्ग दुर्घटना का मुकदमा दर्ज

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बीते दिन रोडवेज बस की टक्कर से एक पशु व्यापारी की मौत हो गयी थी, जबकि दो घायल हो गये थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीते दिन कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर इमलाक निवासी राजिक पुत्र रुकसार खाँ ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि बीते दिन ३१ जनवरी को सुबह मेरी पिकअप संख्या यूपी७६टी5503 भैसों को लेकर कायमगंज के ग्राम रायपुर से मोहम्मदाबाद पशु बाजार लेकर जा रही थी। जो टेड़ीकोन के पास रुकी और उसमें लदी हुर्इं भैसों को ठीक से खड़ा करके बाँध रहे थे, तभी पीछे से सरकारी रोडवेज बस संख्या यू.पी.७८एफएन5373 के चालक ने लापरवाही मे चलकर बिना हार्न बजाये अपनी साईड छोडक़र सडक के नीचे खड़ी मेरी उक्त पिकअप में टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी के पास नीचे खड़े राशिद पुत्र मेहन्दी हसन की घटना स्थल पर मौत हो गई, दूसरा खड़ा हुआ व्यापारी रईस मियॉ पुत्र खलील बच गये। पुलिस ने पिकअप व रोडवेज बस थाने लाकर खड़ी करवा लीं। रोडवेज बस का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर रोडवेज बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *