पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज ाना क्षेत्र के गांव धारा नगला निवासी अरुणा पुत्री शिवरतन सिंह ने लिखाए गए मुकदमे में बताया उसका विवाह 12 जून 2020 को रसूलपुर थाना मेरापुर निवासी सुरजीत कुमार पुत्र स्वर्गीय नंदराम के साथ हुआ था। परिजनों ने मेरी शादी अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर की थी, लेकिन ससुरालीजन दिये गये दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे। कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन 1000000/- अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। शादी के लगभग 3 महीने बाद सास कमला देवी ने मुझसे कहा कि तेरे पति की नौकरी लग रही है तथा रुपए की जरूरत है। जिसके चलते तू अपने सारे जेवर मुझे दे दे। तब पीडि़ता ने अपने सारे जेवर यह कहकर ले लिये कि तेरे पिता १० लाख रुपये नहीं दे पायेंगे। इसलिए माल जेवर दे दो। उसके कुछ दिन बाद अतिरिक्त दहेज को लेकर मुझे फिर परेशान किया जाने लगा। इसके बाद सुरजीत की नौकरी के नाम पर मेरी सास कमला देवी तथा मेरे पति सुरजीत ने दो-दो लाख रुपये कर कर दो बार लिए। इसके कुछ दिन बाद मेरे ससुर नंदराम की मृत्यु 11 सितंबर 2023 को हो गयी। जिसकी सूचना मिलने पर मेरे पिताजी तथा मेरे अन्य मायके वाले ससुराल आए। अंतिम संस्कार के बाद में मेरे पति सुरजीत तथा जेठ अजीत, सास कमला देवी, चचिया ससुर छविराम और देवर मोनू और राघवेंद्र ने मेरे पिताजी से कहा कि तुमने जो भी रुपए दिये हैं उन्हें भूल जाओ और 10 लख रुपए का और इंतजाम करो, तभी तुम्हारी लडक़ी इस घर में रह पाएगी। जिस पर मेरे पिताजी व भाई ने मना कर दिया। इसके बाद 25 अक्टूबर 2023 को मेरी सास कमला देवी तथा अन्य घरवालों ने पुन: पैसे लाने का मुझ पर दबाव बनाया। पीडि़ता ने अपने घर पर सूचना दी। दूसरे दिन सुबह मेरा भाई वृतेंद्र और मेरे पिता मेरी ससुराल आए। जहां पर उपरोक्त लोगों के द्वारा मेरे पिता तथा मेरे भाई के साथ गाली-गलौज किया गया और कहा कि अपनी लडक़ी को ले जाओ। जब 10 लख रुपए का इंतजाम हो जाए तब इस लडक़ी को विदा कर कर देना। इसके बाद इन सभी लोगों ने मुझे एक जोड़ी पहने हुए कपड़ों में मेरी पुत्री ढाई वर्षीय मुस्कान के साथ मुझे मेरे पिता और भाई के साथ में भेज दिया और मेरा सारा जेवर रख लिया। जिसकी शिकायत मैंने पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने मेरी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब मैं पुलिस अधीक्षक के पास गयी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *