फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हाईस्कूल में विद्यार्थी हिन्दी की राइटिंग पर विशेष ध्यान दें। बोर्ड परीक्षा में हिन्दी राइटिंग का महत्व बहुत होता है। विद्यार्थी सभी प्रश्नों को पढ़ें और हल करते समय संबंधित प्रश्नों के उत्तर लिखें। प्रश्न संबंधित हेडिंग के आधार पर परीक्षा में अच्छे अंक मिलते हैं। इस बार ऑब्टेक्टिव प्रश्व 20 अंक ेके आयेंगे। जो उन्हें ओएमआर सीट पर हल करना है। भाग एक खण्ड अ में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प होंगे। जिनमें एक सही विकल्प को ही ओएमआर सीट में काला गोलदारा करना है। इसी प्रकार से 20 प्रश्न हल करने हैं। साथ ही 50 अंक का प्रश्न पत्र अलग होगा। उन प्रश्नों को उत्तर पुस्तिका पर लिखना है।

विकास खण्ड राजेपुर ग्राम भरखा जनता भारतीय इंटर कालेज के हिन्दी प्रवक्ता महेश पाल सिंह उपकारी ने यूपी बोर्ड परीक्षा के विषय में बताया कि हिन्दी में अच्छे प्राप्त करने के लिए स्वच्छ सुंदर लेख के आलवा विद्यार्थियों को चाहिए कि वह सबसे पहले सरल प्रश्नों को हल करें। जैसे कंठ श्लोक लिखना तथा व्याकरण संबंधित प्रश्न इनमें पूरे अंक मिलते हैं। खण्ड अ में हिन्दी गद्य व उसके विकास, हिन्दी पद्य व उसके विकास, हिन्दी व्याकरण शब्द व रचना के प्रश्न होते हैं। खण्ड ब में गद्य तथा पद्य खण्ड की व्याख्या संबंधित तीन प्रश्नों के उत्तर हल करने होते हैं। गद्य व पद्य हेतु निर्धारण संस्कृत गद्यांश तथा पद्य का हिन्दी अनुवाद, निबंध एवं रचना लिखने को आती हैं। प्रश्न नंबर ३ खण्ड स हिन्दी गद्य के लेखकों तथा पद्य के कवियों का जीवन परिचय एवं रचनायें लिखना होती हैं। ये तीन-तीन नंबर के प्रश्न होते हैं। जीवनी में रामचंद्र शुक्ल, जयशंकर प्रसाद, महादेवी वर्मा के जीवन परिचय महत्वपूर्ण है। रचना इन्हीं लेखकों की लिखने को आती है तथा काव्य में कवि सूरदास, तुलसीदास तथा मीराबाई की रचना बोर्ड परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
