उच्चतम न्यायालय के मास्टर ट्रेनर्स ने दिया परामर्शदाताओं को तकनीकि प्रशिक्षण

अमिताभ श्रीवास्तव

समृद्धि न्यूज़ लखनऊ। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशन में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान गोमती नगर लखनऊ में रविवार को “वन डे सेनेटाइजेशन प्रोग्राम फॉर काउंसलर्स आफ फेमिली कोर्ट्स आफ उत्तर प्रदेश” आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारम्भ इरफान अहमद, विशेष कार्याधिकारी, न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान,संतोष कुमार-।। सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उच्चतम न्यायालय के मास्टर ट्रेनर्स (एम.सी.पी.सी.) द्वारा किया गया।एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन टेक्निकल सेशन्स में आयोजित किया गया जिसमें उच्चतम न्यायालय के मास्टर ट्रेनर्स(एम.सी.पी.सी.) द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के परिवार न्यायालयों में नियुक्त 85 परामर्शदाताओं (काउन्सलर्स) को तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया जिससे न्यायालयों में लंबित पारिवारिक विवादों में दक्षता के साथ उभय प़क्षकारों के मध्य सुलह समझौता कराया जा सके और पारिवारिक न्यायालयों में लंबित वादों का अधिकाधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।कार्यक्रम का संचालन निशांत देव,विशेष कार्याधिकारी न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सन्तोष कुमार-।।,सचिव,उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी प्रतिभागियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सुरजन सिंह, विशेष कार्याधिकारी,संजय सिंह-।। उपसचिव तथा निश्चल शुक्ला, उपसचिव उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *