फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुर्गा नारायन महाविद्यालय फतेहगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में सात दिवसीय शिविर के पंचम दिवस पर कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्यगीत के साथ हुआ। स्वयं सेवकों ने स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के अन्तर्गत योग एवं प्राणयाम प्रशिक्षण में भाग लिया। योग जीवन में कितना महत्व रखता है। इस विषय पर बद्री विशाल महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 सीडी यादव ने महत्व बताया और योग की क्रियाओं को कराते हुए उसके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही स्लोगन लिखी पट्टिा लेकर स्वयं सेवक ग्वाल टोली में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का जन जागरण करते हुए रैली निकाली। ग्वाल टोली क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल पहुंचकर छात्र-छात्राओं ने साफ-सफाई की। प्राचार्य डा0 मनोज गर्ग, डा0 हरिशिव नाथ गुप्ता, प्रभारी डा0 प्रज्ञा त्रिपाठी, सरस पाठक, वीरभान सिंह ने झाडू़ लगाकर श्रमदान किया।
द्वितीय सत्र में प्राचार्य डा0 मनोज गर्ग व मुख्य अतिथि प्राचार्य डा0 सीडी यादव व विशिष्ठ अतिथि सुरेन्द्र सिंह ने योग व डा0 अनिल कुमार मिश्रा ने इग्नू में मां सरस्वती पूजन का दीप प्रज्ज्वलित किया। संचालन डा0 एचएसएन गुप्ता व डा0 प्रज्ञा त्रिपाठी ने किया। सीडी यादव ने स्वच्छता एवं योग विषय पर स्वयं सेवकों जानकारी दी। सुरेन्द्र सिंह योग एवं स्वच्छता पर प्रकाश डाला। डा0 मनोज गर्ग ने स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि योग एवं प्राणायाम से होने वाले लाभों की जानकारी दी। डा0 अनिल कुमार मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण एवं स्वच्छता अभियान पर बल दिया। योग एवं प्राणायाम विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मानसी भदौरिया प्रथम, ओजस्वी सिंह द्वितीय, सत्यांश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एनएसएस के लक्ष्य गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर डा0 वीके तिवारी, डा0 सतेन्द्र मिश्रा, डा0 अजहर जुनैद आलम, डा0 पंचम कुमार, डा0 मोहम्मद अमीन, विनय कुमार बाथम, सरस पाठक, वीरभान सिंह, प्रियांशु सिन्हा व छात्र-छात्रायें एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।
