मेरी छवि खराब करने के उद्देश्य से फर्जी लिखाया गया मुकदमा: डा0 नवल किशोर शाक्य

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सपा प्रत्याशी की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से उनके भाई पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। बीते दिनों शाक्य समुदाय की बारात पड़ोसी जनपद गयी थी। जहां किसी बात को लेकर कोई विवाद बारात में गये एक युवक से हो गया था। इसी खुन्नस के चलते योजनाबद्ध तरीके से फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया।
समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य ने बताया कि नीरज कश्यप पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम गढिय़ा ढिलावल थाना मऊदरवाजा ने २४-२५ व्यक्तियों के विरुद्ध कायमगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इस घटना से मेरे भाई अभिषेक शाक्य का कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन फिर भी उसका नाम लिखा दिया है। जनता के बीच समाजवादी पार्टी की पकड़ मजबूत होती देख साजिशान फंसाया गया है। मारपीट की घटना किन लोगों ने की यह उन्हें नहीं पता। मेरी छवि खराब करने के उद्देश्य से ऐसा किया गया है। सपा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य ने बताया कि वह इस संदर्भ में उच्चाधिकारियों से मिलकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *