प्रभारी जिलाधिकारी ने किया सबका साथ, सबका विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन

पोलिंग बूथ पर बीएलओ द्वारा पढक़र सुनाई जा रही मतदाता सूची का किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा दुर्गा नारायण महाविद्यालय फतेहगढ़ में लगाई गई सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास विषयक प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रभारी जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्र द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। जिससे लोग जान सकें कि भाजपा सरकार में अब तक क्या-क्या विकास कार्य हुए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, उप कृषि निदेशक व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्र व अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति द्वारा डीएन डिग्री कॉलेज पोलिंग बूथ पर बीएलओ द्वारा पढक़र सुनाई जा रही मतदाता सूची का निरीक्षण किया। साथ ही बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बीएलओ से कहा कि वह अपने कार्य को बखूबी अंजाम दें। चुनाव नजदीक है, इसलिए जो भी कार्य हो वह ससमय पूर्ण कर लें। लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *