फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ कायमगंज के शिवरई बरियार गांव में हुआ। विशेष शिविर के प्रथम दिवस के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ0 श्याम मिश्रा उपस्थित रहे।
उन्होंने स्वयं सेवक एवं स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय स्तर पर तथा भारत के बाहर भी स्वयंसेवक के रूप में भारत के प्रतिनिधित्व के संबंध में मार्गदर्शन किया। सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र मिश्रा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न प्रतीकों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। प्राचार्य प्रो0 विनय कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के जरिए विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रथम की भावना जागृत होती है। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय परिसर एवं ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर अभिषेक कुमार सिंह, एसएन सिंह, डॉ0 मनीषा सक्सेना, रितिक गुप्ता, डॉ0 आशीष तिवारी, संजीव शुक्ला, विवेक अवस्थी आदि उपस्थित रहे।
