बैडमिंटन प्रतियोगिता में आकाश तिवारी व प्रतिभा सिंह बने विजेता

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुर्गा नारायण महाविद्यालय फतेहगढ़ में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत बैडमिंटन एकल एवं युगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ प्राचार्य डा0 मनोज गर्ग एवं क्रीड़ा प्रभारी डा0 रामनरेश सिंह के निर्देशन में हुआ। महाविद्यालय के प्राध्यापक डा0 वीके तिवारी, डा0 एचएसएन गुप्ता, डा0 अशोक कुमार शर्मा व कर्मचारी रणवीर सिंह, प्रशांत कुमार, दिनेश देशमुख मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में आकाश तिवारी विजेता, नमित सिंह उपविजेता रहे। बैडमिंटन एकल छात्रा वर्ग में प्रतिभा सिंह विजेता व उपविजेता ईशमालिका मिश्रा रही। बैडमिंटन युगल छात्र वर्ग में विजेता सत्यांश यादव व नमित सिंह रहे। उपविजेता आकाश तिवारी व आयुष शुक्ला रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *