शिक्षक प्रकोष्ठ की संगोष्ठी का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ व शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ का लोकसभा शिक्षक सम्मेलन एक महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, मुख्य वक्ता दिवाकर मिश्रा, सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक संदीप कुमार चतुर्वेदी आदि लोगों ने विचार रखे। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि लोकसभा चुनाव नये भारत का निर्माण करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सर्व मान्य राजनीतिज्ञ बन गये है।
विश्व में उनके नाम और काम कर डंका बज रहा है। ऐतिहासिक कार्यकाल में अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण, धारा ३७० का खात्मा किया। तीन तलाक को दंडनीय अपराध बनाया। संसद एवं विधानसभा में महिलाओं को ३३ प्रतिशत आरक्षण दिया। इस मौके पर सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, अभिषेक त्रिवेदी, डा0 अजय मोहन शुक्ला, सुरेन्द्र सिंह गौर, सुनील बाजपेयी, वीरेन्द्र सिंह राठौर, डा0 रामबाबू, इंद्रा राठौर आदि लोगों ने विचार व्यक्त किये। संयोजक डा0 संदीप कुमार चतुर्वेदी, अनिल सिंह, राजेश निराला, योगेश चन्द्र तिवारी, राघवेन्द्र मिश्रा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान अवनीश कुमार, लालाराम दुबे, नरेन्द्र पाल सिंह सोलंकी, सत्येन्द्र सिंह, संतोष दुबे, प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी, ऐस्तर रोज दयाल, सुनील गुप्ता, वीरेन्द्र कुमार मिश्रा, राजेन्द्र त्रिपाठी, प्रभात अवस्थी, विनीता तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। संचालन सुरेन्द्र पाण्डेय ने किया। साथ ही प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
