फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अधिवक्ता परिषद काशी जिला इकाई के तत्वावधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन मंगलवार को जिला अधिवक्ता संघ सभागार फतेहगढ़ में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का सुभारंभ मंचासीन अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर वंदे मातरम् से किया गया। मुख्य अतिथि अधिवक्ता मीना चौहान ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, महिलाओं ने अपनी अलग पहचान बनाई है, और धीरे-धीरे आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। मुख्य वक्ता अधिवक्ता उमा मिश्रा ने कहा कि आज हमारे समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
आज महिलाएं विभिन्न पदों पर आसीन हैं, उनको खुले मन से समाज में अपना स्थान बनाना चाहिए। महिलाओं के सशक्तिकरण में पुरुषों का योगदान बराबर का है कोई पुरुष ही किसी का भाई पिता एवं पति होता है। हम महिलाओं के आगे बढऩे में पुरुष का स्थान मुख्य होता है। अध्यक्षता सुमन राठौर ने की। विशिष्ट अतिथि ममता शर्मा मौजूद रही। संचालन अधिवक्ता राजरानी श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। इस मौके पर रश्मि कटियार, विभा वाजपेई, निधि कटियार, मधु यादव, नीलम शाक्य, नीलम प्रजापति, अजिता मिश्रा, विनीता पाल, शिखा राजपूत, अर्पणा मिश्रा, रंजना राठौर आदि उपस्थित रहीं।
