कायमगंज, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने सगे बड़े भाई की धारदार हथियार से हत्या करने में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल गाड़ासा सहित गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार वादी मुकदमा महाराज सिंह पुत्र गोवर्धन लाल निवासी ग्राम रजपालपुर कोतवाली कायमगंज ने ११ मार्च को पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा था कि मेरे छोटे बेटे गोयल उर्फ गोलू ने बड़े बेटे रंजीत उम्र करीब 25 वर्ष से झगड़ा कर उसे किसी धारदार हथियार से सिर पर कई बार वार करके हत्या कर दी थी।
जिस पर पुलिस ने मु0अ0सं0 67/2024 धारा 302 भादवि में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। पुलिस ने नामित अभियुक्त गोयल उर्फ गोलू पुत्र महाराज सिंह निवासी रजपालपुर कोतवाली कायमगंज को मंगलवार को आलाकत्ल गड़ासा सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि मेरे बड़े भाई रंजीत से अक्सर झगड़ा होता रहता था। मैं कभी-कभी शराब भी पी लेता हूँ। बीते दिन भी हमारा भाई से विवाद हुआ था। मैं शराब पिये था। मैंने गुस्से में आकर गड़ासे से अपने भाई की हत्या कर दी। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामअवतार, उ0नि0 नितिन कुमार, का0 सिन्धू, का0 मनीत कुमार शामिल हैं।
