फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा के काशीराम कालोनी ब्लाक 18 हैवतपुर गढिय़ा निवासी 26 वर्षीय रोहित उर्फ छोटू लाल दरवाजा स्थित बीज की दुकान पर काम करता था। बीते दो दिन पूर्व वह कादरीगेट निवासी ममेरे भाई मनीष के घर माँ बेबी आदि के साथ आया था। घर पर ताला पड़ा था। मनीष के घर से मंगलवार सुबह वह अपने घर काशीराम कालोनी पंहुचा और उसने दरवाजे का ताला तोडक़र भीतर प्रवेश किया। पड़ोसी उमेश मौर्य ने उसे जब यह करते देखा, तो टोंक दिया। जिस पर रोहित ने बताया कि चाबी कहीं खो गयी है। भीतर जाकर उसने कमरे के कुंडे में मफलर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर डायल 112 व थाना पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
