जनपद के किसान दिल्ली में होने वाली महापंचायत के लिए हुए रवाना

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिल्ली के लिए बुधवार को रवाना हुए। संयुक्त किसान मोर्चा के आवाह्न पर १४ मार्च को होने वाले किसान मजदूर महा पंचायत में भाग लेने जनपद के बड़ी संख्या में किसान नेता रवाना हुए। देर शाम फर्रुखाबाद स्टेशन पर पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए टे्रन पर बैठ कर रवाना हुए। मण्डल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा व जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य, अजय कटियार, अभय यादव, रजनी तिवारी सहित बड़ी संख्या में किसान नेता होने वाले किसान आंदोलन में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *