कमालगंज, समृद्धि न्यूज। जनपद कन्नौज के निवासी राम शंकर मंगलवार को अपनी बुआ हेमकली पत्नी फेरू सिंह यादव के घर राजेपुर सरायमेदा में आया था। किसी कार्य से वह सब्जी मंडी में आया और मोटरसाइकिल खड़ी करके काम से चला गया। जब लौटकर आया, तो उसकी मोटरसाइकिल वह पर नहीं थी। जिसकी सूचना उसने थाने में दी। आज सायं करीब चार बजे उसने भोला नगला के कप्तान सिंह को कस्बे में मोटरसाइकिल को चलाते देखा, तो उसने अपनी मोटरसाइकिल मांगी। जिससे नाराज़ होकर कप्तान सिंह ने जानमाल की धमकीं देकर मोटरसाइकिल लेकर भाग गया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल के बाद कार्यवाही करने की बात कही।
