तीन बच्चों की मां रिश्तेदार युवक के साथ फरार

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। तीन बच्चों की माँ रिश्ते के भतीजे के साथ फरार हो गई। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गाँव नगला विलौना निवासी महेश चंद्र जाटव ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि उसके तीन बच्चे हैं। जिसमें दो बेटे एक बेटी है। दो वर्ष पूर्व उसकी बहन शशी प्रभा की बेटी डाली का विवाह कम्पिल से हुआ था। विवाह में शामिल होने आया प्रदीप पुत्र सुरेशचन्द्र निवासी गियरी लखनपुर थाना कलान शाहजहाँनपुर से उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग चलने लगा। दोनों लोग फोन द्वारा वार्ता करने लगे। बीते दो दिन पूर्व मेरी पत्नी अपने तीन बच्चों को छोडक़र प्रेमी प्रदीप के साथ माल जेवर व पैसे लेकर फरार हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन प्रदीप के घर पहुँचे। जहाँ उसकी पत्नी प्रदीप के साथ घर पर मौजूद थी। सूचना डायल 112 पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस वापस लौट गई। चर्चा के अनुसार महिला के पति सहित बच्चों ने प्रदीप की पिटाई भी की और वापस अपने घर लौट आये। मां के भाग जाने के गम में बेटी लाली की हालत बिगडऩे लगी। परिजनों ने उसे कायमगंज सीएचसी में लाकर भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *