बुलैरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पिता-पुत्री घायल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुलैरो की टक्कर से बाइक सवार दंपति तथा बच्ची घायल हो गये। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को सरस्वती 24 वर्ष अपनी पुत्री आयुषी के साथ अपने मायके गदनपुर चौकिया थाना जहानगंज अपने पिता रघुनाथ सिंह के यहां से अपनी ससुराल जसमापुर थाना नवाबगंज बाइक से पति पुष्पेंद्र राजपूत के साथ जा रही थी। ताजपुर के पास तेजी से आ रही बुलैरो से बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी। जिससे दंपति व बच्ची घायल हो गये। घटना की सूचना १०८ एंबूलेंस को दी गयी। सूचना पर पहुंची एंबूलें घायलों को लेकर सीएचसी पहुंची। जहां चिकित्सक ने सरस्वती को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की शादी ५ वर्ष पूर्व पुष्पेंद्र के साथ हुई थी। पति खेती किसानी का कार्य करता है। मृतका के तीन बच्चे सोनाक्षी, पूर्वी व आयुषी हैं। वहीं घटना के बाद से मां माया देवी तथा भाई जगराम, विनोद, अवनीश, अनीता आदि का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *