फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ के नेकपुर चौरासी स्थित सेंट एंथोनी स्कूल में मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन आठ मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। कार्मिकों ने प्रशिक्षण में ईवीएम से मतदान कराने का प्रशिक्षण लिया।
जानकारी के अनुसार लोक सभा सामान्य निर्वाचन के लिए चल रहे दो पालियों में पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम कार्मिक कोड संख्या 1201 से 1800 एवं द्वितीय पाली में कोड संख्या 1801 से 2400 तक को प्रशिक्षण कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को ईवीएम व वीवी पैट की मदद से मतदान कराने का हुनर सिखाया गया। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा ने भी मतदान कर्मियों को जानकारी दी। उन्होंने मास्टर ट्रेनरों से कहा कि मतदान कार्मिकों को गहनता से चुनाव का प्रशिक्षण दें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। दूसरे दिन के प्रशिक्षण में 8 कार्मिक अनुपस्थित रहे।
अनुपस्थित मतदान कार्मिक अगले प्रशिक्षण में अवश्य ले लें प्रशिक्षण, अन्यथा होगी एफआईआर
फर्रुखाबाद। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह ने मतदान कार्मिकों के प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे कार्मिकों सूरज सहाय सक्सेना मण्डी निरीक्षक कमालगंज, रामदास वरिष्ठ सहायक दि ओरियन्टल इन्शोरेंस क0लि0 फतेहगढ़, नबाव सिंह सहायक अध्यापक खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कमालगंज, रामवीर सिंह सहायक अध्यापक मेजर शिवदयाल सिंह इण्टर कालेज मोहम्मदाबाद, सतेन्द्र कुमार नलकूप चालक, नलकूप खण्ड फतेहगढ़, चन्द्रभान सहायक अध्यापक खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नबावगंज, रामऔतार सहायक अध्यापक खण्ड शिक्षा अधिकारी शमसाबाद, जोगेन्द्र कुमार सहायक अध्यापक खण्ड शिक्षा अधिकारी कमालगंज व अजय राज सिंह तथा आलोक कुमार सहायक अध्यापक खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मोहम्मदाबाद को निर्देश दिये हैं कि आगामी मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण जो दिनांक 09, 10 एवं 13 अप्रैल 2024 को भी होंगे। प्रथम मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित सभी मतदान कार्मिक जिला विकास अधिकारी से तत्काल सम्पर्क करके अगले प्रशिक्षण दिवसों में अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें अन्यथा उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर वैद्यानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
मतदान कार्मिकों ने ईवीएम से मतदान कराने का लिया प्रशिक्षण, आठ रहे अनुपस्थित
