सैनिक प्रकोष्ठ ने अचरा, नगला वीरबल, कोरीखेड़ा में किया जन सम्पर्क

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव ने अपने सैनिक प्रकोष्ठ की टीम के साथ विभिन्न गांव में जन सम्पर्क किया। केके यादव ने अचरा, नगला वीरबल, कोरीखेड़ा आदि गांव में सपा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य के लिए जन सम्पर्क कर वोट मांगे। केके यादव ने कहा कि इस बार सपा प्रत्याशी की जीत तय है। भाजपा की जुमलेबाजी से जनता परेशान है। आज हर वर्ग का व्यक्ति पीडि़त है। सैनिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह व अनिल यादव, कश्मीर सिंह, मदनपाल, विपिन शाक्य के साथ जन सम्पर्क किया। अचरा में डा0 हरिओम यादव व अरविन्द कुमार के साथ जन सम्पर्क किया। नगला वीरबल में सुरेन्द्र सिंह, शिवम कुमार, प्रवीन कुमार, गोविन्द सिंह, राजीव कुमार, रुबेन्द्र, सुशील, सीटू यादव आदि लोगों के साथ मौजूद रहे। कोरीखेड़ा में विवेक, आदित्य शाक्य, मनोज शाक्य, राजेन्द्र शाक्य, राजीव शाक्य, गौतम शाक्य, सचिन शाक्य, शशिकांत शाक्य आदि लोगों के साथ जन सम्पर्क कर वोट मांगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *