सुप्रीम कोर्ट में बाबा रामदेव की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन और इससे संबंधित मानहानि मामले में 10 अप्रैल को कोर्ट ने कंपनी और रामदेव का दूसरा माफीनामा भी खारिज कर दिया है। कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि पतंजलि ने बार-बार हमारे आदेश की अनदेखी की है। अब तक की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल के संदेशखाली केस की रही, कलकत्ता हाईकोर्ट ने इसकी जांच का जिम्मा CBI को सौंपा है। एक खबर पतंजलि की रही, भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने योग गुरु रामदेव के माफीनामे को दूसरी बार खारिज कर दिया।
भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने योग गुरु रामदेव के माफीनामे को दूसरी बार खारिज कर दिया
