कमालगंज, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध अवस्था में ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। समाचार लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
जानकारी के अनुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव रजीपुर के पास बुलबुल कोल्ड के सामने एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों ने रेलवे गेटमैन को सूचना दी। इसके बाद रेलवे गेटमैन मिथिलेश कुमार ने बताया कि सुबह 7:40 से पहले यह किसी ट्रेन से कटा है। इसके बाद गेटमैन मिथिलेश ने अधिकारियों तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी खुदागंज इंचार्ज दीपक कुमार भाटी ने ट्रेन से कटे हुए व्यक्ति की शिनाख्त करवाने के लिए लोगों से पूछताछ शुरू की, लेकिन उसका कोई भी पता नहीं चल सका। फिर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर फॉरेंसिक टीम को बुलवाया गया। इसके बाद ट्रेन से कटे हुए अज्ञात व्यक्ति का शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, तो वहीं अन्य लोगों तथा पुलिस का मानना है यह भी हो सकता है कि यह व्यक्ति ट्रेन के गेट के किनारे खड़ा हो शायद गिर गया हो। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
संदिग्ध अवस्था में ट्रेन से कटकर युवक की मौत
