अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, फोटोग्राफर की मौत

कंपिल, समृद्धि न्यूज। अनियन्त्रित कार एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। जिससे कार के परख्च्चे उड़ गए। हादसे में फोटोग्राफर की मौत हो गयी। जबकि साथी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत की खबर मिलते ही स्वजन बिलखने लगे।
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला मांझगांव निवासी उत्कर्ष वर्मा उर्फ मधुर गुरूवार शाम अपनी कार से मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी राजकुमार उर्फ डिम्पल पांडेय (40) के साथ लखनऊ गए थे। शुक्रवार सुबह घर वापस लौटते समय आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फतेहाबाद टोल प्लाजा के निकट कार अनियन्तत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। जिससे कार के परख्च्चे उड़ गए। कार उत्कर्ष चला रहा था। हादसे में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उत्कर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत की खबर मिलते ही स्वजन बिलखने लगे। मृतक की पत्नी रागिनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के एक पुत्री काशवी व एक पुत्र अर्पित है। मृतक फोटोग्राफर का काम करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *