शादी तोडऩे में एसपी के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कंपिल, समृद्धि न्यूज। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी तोडऩे में एसपी के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकार के अनुसार गांव हजरतगंज निवासी विनोद कुमार ने अपनी बहिन कविता की शादी एक माह पूर्व जनपद कासगंज के थाना सुनगढ़ी के गांव किसौल निवासी छत्रपाल के पुत्र प्रमोद के साथ तय की थी। विनोद ने अपनी सामथ्र्य अनुसार शादी में पांच लाख रुपए खर्च करने व रोक में पचास हजार नगद पांच सोने की अंगूठी, बर्तन आदि लगभग अस्सी हजार रुपए का सामान दिया। कुछ समय बाद प्रमोद ने फोन कर अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगा। विनोद ने अतिरिक्त दहेज में कार देने से मना कर दिया। जिसके बाद मझिया शिवकुमार के घर कई बार मामले की पंचायत भी हुयी, लेकिन युवक शादी करने के लिए राजी नहीं हुआ। शादी के लिए दबाब बनाने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीडि़त ने मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी। सुनवाई न होने पर पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गुरुवार रात प्रमोद, उसके भाई कृष्णपाल, नीरज, बहन पूनम, रूमा बहनोई, सुभाष, हंसराज, भाभी रेखा, चाचा रिषीपाल के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *