खेतों की तरफ जा रहे युवक को दबंगों ने पीटा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। सुबह खेतों की तरफ जा रहे युवक को गांव के ही दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव धूरीहार निवासी भानु प्रताप पुत्र धीर सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया उसका छोटा भाई रामजीत ऊर्फ भागी आज सुबह अपने खेतों की तरफ जा रहा था, तभी गांव के ही आरोपीगणों ने रास्ते में घेर लिया तथा लाठी-डंडों से बुरी तरह मारने पीटने लगे। जिससे भाई रंजीत उर्फ भागी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंचे परिजन घायल अवस्था में थाने लेकर आए। जहां सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों ने अलग-अलग तहरीर दी। वहीं थाना अध्यक्ष ने पीडि़त को ही थाने में बैठा लिया तथा आरोपीगण पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। वहीं पीडि़त ने भाई के साथ हुई मारपीट की घटना में गांव के ही नामजद दबंग आरोपी पुष्पेंद्र पुत्र अनार सिंह, गौरव पुत्र विनोद कुमार, करू पुत्र अनार सिंह, गौरव पुत्र विनोद, सुदेश पुत्र नेकराम के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पीडि़त ॉपक्ष को थाना पुलिस ने थाने में बैठा रखा था और मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। खबर लिखे जाने तक थाना पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *