दो अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा

पैर में गोली मारकर फर्जी घटना बनायी थी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 11 अप्रैल को थाना कादरीगेट पर मु0अ0सं0. 101/24 धारा-307, 323, 504, 506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वादी मुकदमा आकाश कटियार द्वारा 03 अभियुक्तगण के विरुद्ध पंजीकृत कराया था। तमामी विवेचना से यह तथ्य सामने आया कि वादी ने अपने भाई मोनू उर्फ अमन कटियार व साथी अमर जाटव के साथ मिलकर अपने पैर में षडयंत्र के तहत गोली अमर जाटव से चलवाकर झूठी घटना बनाकर अभियोग पंजीकृत कराया था। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित फर्जी साक्ष्य गढऩे वाले 02 नफर अभियुक्तगण १. आकाश कटियार पुत्र कप्तान सिंह, २. मोनू कटियार पुत्र कप्तान सिंह निवासीगण निनौआ कोतवाली फतेहगढ जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि वादी आकाश कटियार उपरोक्त का विपक्षी वैभव कटियार आदि से मुकदमेबाजी को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। मुकदमों में राजीनामा के लिये दवाब बनाने हेतु वादी आकाश कटियार ने अपने भाई मोनू उर्फ अमन कटियार व साथी अमर जाटव के साथ मिलकर अपने पैर में षडयंत्र के तहत अमर जाटव से गोली चलवाकर झूठी घटना बनाकर पंजीकृत करा देना पाया गया। जिससे मु0अ0सं0 101/24 धारा 195, 201, 211, 120बी भादवि में प्रकाश में आये 1. आकाश कटियार पुत्र कप्तान सिंह, 2. मोनू कटियार पुत्र कप्तान सिंह, 3. अमर जाटव पुत्र वीरेन्द्र निवासीगण निनौआ कोतवाली फतेहगढ जनपद फतेहगढ़ में तरमीम किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित फर्जी साक्ष्य गढने वाले 02 अभियुक्तगण 1. आकाश कटियार, 2. मोनू कटियार को गिरफ्तार किया गया। आकाश कटियार पर इस सहित तीन मुकदमे पंजीकृत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *