फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश के अनुपालन में चैत्र नवरात्र पर्व पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकधाम हेतु शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेन्द्र कुमार, डॉ0 शैलेंद्र रावत व अरुण कुमार मिश्र द्वारा द्वारा निम्न कार्यवाही सम्पादित की गयी। बड़े हनुमान मंदिर भोलेपुर फतेहगढ़ स्थित बिजेन्द्र अग्निहोत्री पुत्र प्रेम नारायण अग्निहोत्री के खाद्य प्रतिष्ठान श्रीजी स्वीट्स से खाद्य पदार्थ वर्फी का एक नमूना जांच हेतु संग्रह किया गया। वहीं सेंट्रल जेल चौराहा पर फल विक्रेता मोहित कुमार पुत्र राजेश से खाद्य पदार्थ डेट्स (गोल्डन कीमिया) मूलपैक में एक नमूना जांच हेतु संग्रह किया गया। वनखडिय़ा रखा रोड फतेहगढ़ स्थित सुबोध सिंह कटियार पुत्र विजय सिंह कटियार के खाद्य प्रतिष्ठान किराना स्टोर से खाद्य पदार्थ कुट्टू का आटा (हिम गोल्ड ब्रान्ड) पैक्ड का एक नमूना जांच हेतु संग्रह किया गया। इस्माइलगंज साहनी स्थित अशलम पुत्र रशीद अहमद के खाद्य प्रतिष्ठान किराना स्टोर से खाद्य पदार्थ छुआरा का एक नमूना जांच हेतु संग्रह किया गया। छोटी जेल चौराहा फतेहगढ़ स्थित अनूप गुप्ता पुत्र रामबाबू गुप्ता के खाद्य प्रतिष्ठान किराना स्टोर से खाद्य पदार्थ साबूदाना का एक नमूना जांच हेतु संग्रह किया गया।
खाद्य सुरक्षा टीम ने पांच दुकानों पर मारा छापा, भरे नमूने
