12 अप्रैल से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया,अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित।
अमिताभ श्रीवास्तव।
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। पूर्वांचल के बड़े महाविद्यालयों में शामिल कामता प्रसाद सुंदरलाल साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू हो गई है।पहली बार स्नातक व परास्नातक,दोनों वर्गों के लिए पंजीकरण एक साथ प्रारंभ हो रहा है।प्रवेश पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है।यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अभय कुमार सिंह ने दी।वे मीडिया के साथ प्रवेश प्रक्रिया साझा करने को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।प्राचार्य प्रो सिंह ने बताया कि सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए प्रो अनुराग मिश्रा प्रवेश संयोजक व प्रो अंजनी कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रवेश संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रो वाईपी त्रिपाठी प्रभारी कला संकाय,प्रो आशुतोष त्रिपाठी प्रभारी विज्ञान संकाय,प्रो अशोक कुमार मिश्रा प्रभारी वाणिज्य संकाय,प्रो ए.के.राय प्रभारी विधि संकाय तथा प्रो प्रतिभा राय प्रभारी शिक्षा संकाय नियुक्त की गई है जबकि प्रवेश की पारदर्शिता एवं सुचिता सुनिश्चित करने के लिए प्रो ओ.पी. यादव व प्रो आशुतोष सिंह प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश हेतु पंजीकरण महाविद्यालय की वेबसाइट onlinemyselection.com व kssaketpgcollege.ac.in पर होगा।महाविद्यालय में स्नातक परास्नातक स्तर पर शासन के निर्देशानुसार नई शिक्षा नीति 2020 पूर्ण रूप से लागू की जा चुकी है।स्नातक वर्ग की बी.ए. कक्षा में 2400,बी.एस.सी बायो वर्ग में 540,बी.एस.सी गणित वर्ग में 540 तथा बी.कॉम कक्षा में 600 सीट के सापेक्ष प्रवेश होगा। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में 21 विषयों में परास्नातक पाठ्यक्रम संचालित होता है तथा साकेत महाविद्यालय पूर्वांचल का अकेला ऐसा महाविद्यालय है जहां बी.ए कक्षा में प्रवेश के लिए 20 विषय उपलब्ध हैं।इसमें दर्शनशास्त्र,लोक प्रशासन,गृह विज्ञान,चित्रकला व संगीत आदि विशिष्ट विषय शामिल हैं।प्राचार्य प्रो.सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में साकेत महाविद्यालय की विशिष्टताओं में स्नातक वर्ग की बी.ए कक्षा में सर्वाधिक विषय संयोजन तथा परास्नातक वर्ग में सर्वाधिक विषयों की उपलब्धता है।महाविद्यालय में अनुभवी और विद्वान शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य संपादित कराया जा रहा है।इसके अलावा महाविद्यालय में किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है और सभी शुल्क ऑनलाइन जमा कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में सुसज्जित प्रयोगशाला,स्मार्ट क्लास,विशाल क्रीड़ांगन,हरित परिसर तथा सिविल सर्विसेज की अभ्युदय कोचिंग का संचालन भी किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में उल्लेखनीय प्लेसमेंट /सत्र 2023-24 में 300 छात्र-छात्राओं का विभिन्न केंद्रीय/ प्रांतीय सेवाओं में प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से चयन हुआ है।इसके साथ ही शिक्षणेत्तर पाठ्यक्रम एन.सी.सी (आर्मी विंग)एन.सी.सी (नेवल विंग) एन.एस.एस की छह इकाई संचालित होने के साथ ही नकल विहीन परीक्षा(जीरो टॉलरेंस) रेडक्रॉस व सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड का भी प्रतिवर्ष संचालन हो रहा है।उन्होंने बताया कि इन सभी के अलावा यह महाविद्यालय छात्राओं के लिए सुगम्य तथा सुरक्षित महाविद्यालय है।आरक्षित वर्ग,दिव्यांग आदि को शासकीय नियमानुसार प्रवेश में आरक्षण एवं छात्रवृत्ति की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम व क्रीडा आदि हेतु एक्टिविटी क्लब की स्थापना है।स्नातक स्तर पर 15 रोजगारपरक (वोकेशनल पाठ्यक्रम) संचालित किया जा रहे है।विश्वविद्यालय के निकट होने के कारण परीक्षा संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाता है।उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में स्नातक व परास्नातक दोनों वर्गों के छात्र-छात्राओं के लिए यूनिफॉर्म अनिवार्य है।
साकेत में दोनों वर्गों के लिए साथ होगा पंजीकरण,ऑनलाइन जमा होंगे शुल्क-प्राचार्य
