पीलीभीत में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आगमन है कुछ ही घंटे के बाद वह पीलीभीत में एक जनसभा को संबोधित करेंगे लेकिन हैरानी इस बात की जहां पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर उतरना था वहां से हेलीपैड गायब था. यह देखकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और प्रशासन के हाथ पैर फूल गए हैं.
पीलीभीत में सपा और भारतीय जनता पार्टी में हेलीपैड को लेकर लड़ाई चल रही है, दरअसल आज पीलीभीत में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आगमन है कुछ ही घंटे के बाद वह पीलीभीत में एक जनसभा को संबोधित करेंगे लेकिन हैरानी इस बात की जहां पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर उतरना था वहां से हेलीपैड गायब था. यह देखकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और प्रशासन के हाथ पैर फूल गए हैं.
दरअसल बीती 9 अप्रैल को इसी जगह पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के लिए हेलीपैड सपा के कार्यकर्ताओं ने बनवाया था लेकिन जब उनको पता लगा कि इस हेलीपैड का इस्तेमाल अब भारतीय जनता पार्टी अपने हेलीकॉप्टर उतरने में करेगी तो बीती देर रात सपा के जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह जग्गा सहित तमाम सपा के कार्यकर्ताओं ने हेलीपैड की एक एक ईट उखाड़ कर ले गए. हेलीपैड से ईट उखाड़ने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए लिखा कि पीलीभीत -बहेड़ी लोकसभा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भागवत सरण गंगवार द्वारा पूरनपुर में अस्थायी हैलीपैड बनाया गया था. जिस हेलीपैड पर बीते 9 अप्रैल को पूर्व cm अखिलेश यादव का उड़नखटोला उतरा था. जिसे आज सपा प्रत्याशी द्वारा हैलीपैड पर लगी ईटो को नहीं हटाने दी जा रही.
पीलीभीत में सपा नेताओं ने उखाड़ डाला हेलीपैड, सीएम धामी का उतरना था हेलीकॉप्टर
