फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सीएचसी में खड़ी ओमनी कार में अचानक आग लग गई। जिससे अपरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर तत्काल सीएचसी प्रभारी डॉ0 आरिफ सिद्दीकी, डॉ0 अमित वर्मा, फार्मासिस्ट आलोक कटियार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाल्टी से पानी डलवाकर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार राजेपुर सीएचसी पर खड़ी ओमनी कार में सोमवार को दोपहर में अचानक आग लग गयी। जिससे अफरातफरी मच गयी। घटना की सूचना सीएचसी प्रभारी डॉ0 आरिफ सिद्दीकी को दी गयी। जिस पर वह डॉ0 अमित वर्मा तथा फार्मासिस्ट आलोक कटियार के साथ मौके पर पहुंचे। डियूटी पर तैनात माली व अन्य कर्मचारियों से पानी डलवाकर आग पर काबू पाया। डॉ0 आरिफ सिद्दीकी ने बताया कि किसी व्यक्ति के द्वारा बीड़ी, सिगरेट पीकर उसमें डाल दी गई। जिससे खड़ी ओमनी कार में आग लग गई। डयूटी पर मौजूद गार्डन कर्मचारी के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया
खड़ी ओमनी कार में अचानक लगी आग, मची अफरातफरी
