ससुराल के निकट गड्ढे में पड़ी मिली नौटंकी कलाकार की लाश

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। ससुराल के निकट युवक का शव गड्ढे में पड़ा मिलने क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही सूचना परिजनों को मिली, तो कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम छिछौनापुर पट्टी निवासी 25 वर्षीय आकाश पुत्र राम रतन नौटंकी में कलाकार का कार्य करता था। बीते तीन साल पूर्व उसका विवाह थाना अमृतपुर के ग्राम गलारपुर निवासी मैकूलाल की पुत्री रूबी के साथ हुआ थी। उसके एक पुत्र दो वर्षीय केशव है। आकाश की पत्नी रूबी होली से अपने मायके में थी। परिजनों के अनुसार बीती रात लगभग 3 बजे आकाश बाइक से अकेले ही बिना बताए निकला। सोमवार सुबह उसका शव थाना अमृतपुर के ग्राम पंचम नगला के निकट खड्ड में पड़ा मिला। सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस का कहना है की बाइक फिसलने से आकाश की मौत हुई, लेकिन परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जाहिर की। थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया की बाइक फिसलने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *