डीएम ने क्रॉप कटिंग का किया शुभारंभ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0सिंह के निर्देशन में तहसील सदर परगना पहाड़ा के ग्राम ढिलावल में किसान विश्वनाथ के खेत गाटा संख्या 283/0.214 है0 में से 43.5 वर्ग मी0 में क्रॉप कटिंग की गई। जिलाधिकारी द्वारा गेहूँ की कटाई कर क्रॉप कटिंग का शुभारंभ किया गया व महेंद्र सिंह आईएएस (प्रशिक्षु) एवं प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी आशीष भारद्वाज को क्रॉप कटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। उक्त एरिया में क्रॉप कटिंग के परिणाम स्वरूप 18.600 कि0ग्रा0 गेहूँ उत्पादित हुआ। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी व तहसील कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *