बीएसपी ने 11 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी

मायावती की पार्टी बीएसपी ने 11 नए टिकट घोषित कर दिए हैं। जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह, बांदा से मयंक द्विवेदी, फर्रुखाबाद क्रांति पांडे, गाजीपुर उमेश कुमार सिंह, मैनपुरी शिव प्रसाद यादव को कैंडिडेट घोषित किया है

बसपा ने यह पांचवीं सूची जारी की है। इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। बदायूं से मुस्लिम खां, बरेली से छोटेलाल गंगवार को मैदान में उतारा है। सुल्तानपुर से उदराज वर्मा और फर्रूखाबाद सीट से क्रांति पांडेय को टिकट मिला है। बांदा से मयंक द्विवेदी और डुमरियागंज से ख्वाजा समसुद्दीन चुनाव लड़ेंगे। बलिया से लल्लन सिंह यादव और जौनपुर से श्रीकला रेड्डी (पत्नी- धनंजय सिंह) को चुनाव मैदान में उतारा है। गाजीपुर से सपा प्रत्याशी और सांसद अफजाल अंसारी के सामने उमेश कुमार सिंह चुनाव लड़ेंगे, वाराणसी सीट से पीएम मोदी के सामने अतहर जमाल लारी को उतारा गया है। मैनपुरी सीट से सपा प्रत्याशी और सांसद डिंपल यादव के खिलाफ बसपा ने अपना उम्मीदवार बदला है। गुलशन देव शाक्य का टिकट काट दिया है। उनकी जगह शिव प्रसाद यादव को टिकट दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *