फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा के निर्देशन में चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आर0पी0 इंटर कॉलेज कमालगंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य कैप्टन बलबिंदर सिंह ने छात्र-छात्राओं एवम अभिभावकों को स्वीप से संबंधित जानकारी दी। उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आप में से कई ऐसे छात्र-छात्राएं हैं जिनका मतदान करने का प्रथम अवसर है। 13 मई को मतदान कर विकास के भागीदार बने। इस अवसर को त्यौहार के रूप में मनाए तथा अपने साथ अपनी गली मोहल्ले के समस्त लोगों से भी मतदान करवाने की जिम्मेदारी उठाएं। कार्यक्रम में डॉ0 अमिताभ सिंह, रामवीर सिंह, हरेंद्र प्रताप सिंह, कुलदीप वर्मा, दिव्या शर्मा, ममता प्रजापति, राधा यादव, राजेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।
छात्र-छात्राओं को मतदान के लिए प्रेरित कर दिलायी गई शपथ
