मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों पर चलने का लिया गया संकल्प

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेनापति में श्री रामनवमी कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।
मालवीय सभागार में कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने भगवान राम के चित्र पर दीप जलाकर व पुष्पर्चन से शुरू किया। सभी भैया बहनों आचार्यगणों ने भगवान श्री राम के भजन संस्मरण एवं उनके त्याग की मार्मिक कथाओं का बखान किया। प्रधानाचार्य ने भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया और बताया कि जिस प्रकार भगवान श्री राम ने कठिन समय में अपने जीवन को त्याग, करुणा, दया व सद मार्ग पर चलकर आदर्श पुरुष मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए और अपने जीवन में विषम परिस्थितियों में भी कभी हार नहीं मानी। इससे हमें शिक्षा लेनी चाहिए कि हमें भी अपने जीवन में सदमार्ग पर चलकर हमें अपने जीवन का उद्धार कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रदीप अवस्थी, बृजपाल सिंह, कृष्ण कुमार, प्रदीप शर्मा, आलोक कुमार सिंह, नितिन त्रिवेदी, शिवकुमार, रामानंद पांडे, वीरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *