एमआईसी में अग्निशमन सुरक्षा,साइबर क्राइम जागरुकता की छात्रों को दी गई जानकारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरजा शंकर द्वारा विद्यालय में एनसीसी कैड्ेट तथा छात्रों के बीच यातायात सडक़ सुरक्षा, अग्निशमन सुरक्षा, साइबर क्राइम जागरूकता, महिला सुरक्षा तथा मतदाता जागरूकता की पुलिस पाठशाला का आयोजन किया गया।
मंगलवार को विद्यालय में प्रधानाचार्य गिरिजा शंकर द्वारा लगभग 60 एनसीसी कैडेट्स तथा छात्रों ने पुलिस पाठशाला में भाग लिया। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी अमृतपुर रविंद्र कुमार तथा अग्निशमन अधिकारी भंवर सिंह ने मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अग्निशमन सुरक्षा के संबंध में उप निरीक्षक भंवर सिंह ने सभी एनसीसी कैडेट्स तथा छात्रों को आग बुझाने के तरीके बताए। उनके द्वारा सिलेंडर में किस तरह से आग लगने से बचा जा सकता है, इसका डेमो देकर छात्रों तथा एनसीसी कैडेट्स को दिखाया गया संचालन डॉ0 दिनेश चंद्रा ने किया। क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सभी छात्रों को साइबर क्राइम से सतर्क रहना चाहिए। आग को किस तरह से नियंत्रण में किया जा सकता है, इसके तरीके बताए। साथ ही लोकसभा सामान्य निर्वाचन में सभी को वोट देने के लिए जागरूक किया। प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरजा शंकर ने सभी बिंदुओं पर एक-एक करके विस्तार से एनसीसी कैडेट्स तथा छात्रों को समझाया। सडक़ सुरक्षा के बारे में उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जरूरी नहीं की रोड पर चलते समय आप नियम से चल रहे हैं तो सुरक्षित हो। आजकल अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को जो वाहन खरीद के दे देते हैं वह पूर्णता गलत बताया। क्योंकि बड़ी मुश्किल से कोई बच्चा परिश्रम करके बड़ा होता है, जरा सी लापरवाही में कभी भी दुर्घटना घटित हो सकती है। उन्होंने कहा कि उसी तरह साइबर क्राइम भी लगातार अपडेट होता रहता है। इस समय साइबर क्राइम के तरीके बदलने में फ्रीक्वेंसी मैच करते हुए किसी अपने की ही आवाज में साइबर ठगी होती है। इससे हमें सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में वोट देने के लिए समाज के सभी लोगों से अपील की तथा अपेक्षा की कि किसी की लोभ तथा प्रलोभन में न आकर देश हित में मतदान करेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता मयंक रस्तोगी, अशोक कुमार कठेरिया, अरविंद कुमार, रामेश्वर दयाल, प्रदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *