ग्रामवासियों ने हस्ताक्षर कर मतदाता जागरुकता अभियान में लिया भाग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा के निर्देशन में चल रहे स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ 85 ग्राम नीबलपुर तथा टटियां में मतदाता जागरूकता अभियान तथा हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। महिला मतदाता जागरूकता प्रभारी भारती मिश्रा ने ग्राम वासियों से अपील की कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इस लोकतंत्र में प्रत्येक मत का अपना महत्व है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना मतदान अवश्य करना चाहिए। मतदान करते समय ध्यान रखें कि किसी ऐसे व्यक्ति को चुने जो वास्तव में राष्ट्र को समर्पित हो। ग्राम विकास अधिकारी नृपेंद्र शर्मा ने कहा कि सभी लोग 13 मई को वोट अवश्य करें। वैभव सोमवंशी ने सभी से गीत के माध्यम से वोट करने की अपील की। सभी ने मिलकर नारे लगाए, लालच देकर वोट जो मांगे, भ्रष्टाचार करेगा आगे, लोकतंत्र की है पहचान, मत, मतदाता और मतदान। इस अवसर पर उमेश, अद्वितीय, रीना यादव, गिरीश चंद्र, राकेश, जितेंद्र सिंह, रत्नेश, मनमोहन, सुशीला, रामदेवी वर्मा, सुमन, नन्हीं देवी, आरती, मधु, सीमा, रीना देवी शाक्य, मुन्नालाल, कांति, रामकांति, बालकिशोर, रूबी, प्रियंका, रेखा, सोनम, सुमित्रा, राजवंशी, रेशमा, गौरव, जय सिंह, सुखवीर, हरवीर, फूल सिंह, अजय, राधेश्याम, राम, मुन्ना लाल यादव, कन्हैयालाल, बसंत, संजीव, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *