खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दस दूधियों के भरे नमूने

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेन्द्र कुमार, डॉ0 शैलेंद्र रावत, विमल कुमार, अरुण कुमार मिश्र व आशीष वर्मा ने छापे मारकर दस नमूने संग्रह किये। इस दौरान दुकानदारों में हडक़ंप मच गया।
छापेमारी के क्रम में अर्रा पहाड़पुर पर दूध फेरी विक्रेता पारस पुत्र नक्षत्र पाल से खाद्य मिश्रित दूध का 01 नमूना जांच हेतु संग्रह किया। रेलवे क्रासिंग के पास नगला गुमटिया हाथीपुर पर दूध फेरी विक्रेता शैलेंद्र सिंह पुत्र मान सिंह से खाद्य मिश्रित दूध का 01 नमूना जांच हेतु संग्रह किया। रेलवे क्रासिंग के पास गुमटिया हाथीपुर पर दूध फेरी विक्रेता ईश्वर दयाल पुत्र सियाराम से खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध का 01 नमूना जांच हेतु संग्रह किया। अर्रा पहाड़पुर पर दूध फेरी विक्रेता आर्यन पुत्र आदेश कुमार से खाद्य मिश्रित दूध का 01 नमूना जांच हेतु संग्रह किया। आवास विकास कालोनी पर दूध फेरी विक्रेता संजीव यादव पुत्र रामनाथ से खाद्य मिश्रित दूध का 01 नमूना जांच हेतु संग्रह किया। निकट पांचाल घाट चौराहा पर दूध फेरी विक्रेता बालेश सिंह पुत्र बृजराज सिंह से खाद्य मिश्रित दूध का 01 नमूना जांच हेतु संग्रह किया। अर्रा पहाड़पुर पर दूध फेरी विक्रेता सुदीश यादव उर्फ सुधीश यादव पुत्र राजेंद्र सिंह से खाद्य मिश्रित दूध का 01 नमूना जांच हेतु संग्रह किया। हथियापुर क्रासिंग के पास दूध फेरी विक्रेता रक्षपाल पुत्र पुत्तूलाल से खाद्य मिश्रित दूध का 01 नमूना जांच हेतु संग्रह किया। साहबगंज नरायनदास में दूध फेरी विक्रेता ईश्वर दयाल पुत्र बनवारी लाल से खाद्य मिश्रित दूध का 01 नमूना जांच हेतु संग्रह किया। आवास विकास तिराहा पर दूध फेरी विक्रेता अनुभव सिंह पुत्र दिनेश सिंह से खाद्य मिश्रित दूध का 01 नमूना जांच हेतु संग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *