भय प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी

वाणी विनायक संस्था द्वारा रामनवमी पर बांटा गया प्रसाद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वाणी विनायक संस्था की ओर से राधा गोपाल मंदिर घुमना पर श्रीराम जन्मोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने श्रीराम के जय-जयकारे लगाते हुए भागवत प्रेम का आनंद लिया। मंदिर प्रांगण में उपस्थित सभी भक्तजन व श्रद्धालु नाचते गाते व झूमते नजर आए। मंदिर में जैसे ही दोपहर के 12 बजे वैसे ही भय प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी श्रीराम स्तुति का गायन सभी लोगों ने एक स्वर में किया। इसके पश्चात भगवान का भोग लगाया गया। जिसमें रुचि रुचि भोग लगाओ रसिया का गीत गाया गया। संस्था प्रमुख राज गौरव पांडे ने श्रीराम की आरती का सभी के साथ में गुणगान किया। नक्श थिएटर के अमित सक्सेना ने व्यवस्था देखते हुए हलवा वितरण का कार्यक्रम संपन्न कराया और कहा कि सभी कार्यकर्ता स्वच्छता और शांति के साथ में प्रसाद वितरण कराए तथा सभी आते जाते राहगीरों को हलवा प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर मनोज कश्यप, राकेश शुक्ला, जीतू मिश्रा, शैलेंद्र सक्सेना, संजीव वर्मा, राकेश शुक्ला, सुनील टंडन, सुरेंद्र बाबू गुप्ता, आशीष गुप्ता, संजय मल्होत्रा, अनुज गुप्ता, वरुण चौहान, जगमोहन पाठक, सरिता पांडे, संध्या पांडे, पार्थिवी पांडे, अंकुर सक्सेना, गौरव राठौर, रितुल वर्मा, रामजी राजपूत, दिलीप कश्यप, अमित सक्सेना, धीरज मौर्य, जगदीश चंद्र गुप्ता, अंकित गुप्ता, विशाल सिंह, अंकुर मौर्य, सत्या, विशाल पाठक, यश पांडे, अनूप शर्मा, राखी, शैली दिवाकर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *