विविध कला केंद्र द्वारा भगवान श्रीराम का धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विविध कला केंद्र द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विविध कला केंद्र के गणेश पूजन के साथ पंडित शांतिस्वरुप द्वारा वैदिक रीति रिवाज के साथ पूजा अर्चना हुई। श्रीराम का प्राकट्य उत्सव घंटा, घडिय़ाल, शंख ध्वनि बजाकर दोपहर १२ बजे मुहूर्त के साथ जन्म उत्सव मनाया गया। पंचामृत अभिषेक, दिव्य श्रृंगार कर महाआरती के साथ प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर अशोक मिश्रा, विजय दुबे उर्फ मटर लाल, अखिलेश, सूर्यप्रकाश भारद्वाज, आनन्द प्रकाश गुप्ता, सर्वेश शुक्ला, रविन्द्र भदौरिया, किशन कन्हैया, विमलेश मिश्रा, दीपक मिश्रा, सुरेन्द्र पाण्डेय, राकेश रस्तोगी, सर्वेश शुक्ला, अरविन्द भारद्वाज, क्रांति पाठक, सौरभ मिश्रा, आदित्य दीक्षित, अनुराग पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *