यूपीएससी में उत्तीर्ण होने पर लोधी समाज की ओर से अंकित का किया गया स्वागत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद के चिलसरा निवासी दामोदर राजपूत के भतीजे अंकित राजपूत ने सिविल सेवा परीक्षा में ६२३वीं रैंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। अखिल भारतीय लोधी लोध महासभा के प्रदेश महासचिव परशुराम वर्मा व जिला उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह राना तथा संदेश राजपूत ने उनके निवास पर जाकर अंकित राजपूत को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सिविल सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर शमशाबाद क्षेत्र के लोगों ने पूरे दिन अंकित राजपूत को बधाई दी। अंकित राजपूत के चाचा भाजपा नेता दामोदर राजपूत ने बताया कि अंकित शुरु से ही पढ़ाई में अच्छा था। उसने सिविल सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण होकर परिवार का नाम रोशन किया है। अंकित राजपूत ने बताया कि मेरे परिवार का पूरा सहयोग मिला। जिस कारण यहां तक का मैने सफर पूरा किया। आगे मैं सरकारी सेवा में रहते हुए भी लोगों की सेवा करता रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *