जिलाध्यक्ष केके यादव की टीम ने पार्टी प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद सरन ने अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव में सपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव की टीम के साथ जन सम्पर्क किया। पार्टी के प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य के लिए घर-घर जाकर समर्थन मांगा और उन्हें जिताने की अपील की। कर्नल शरद सरन ने कहा कि संविधान को बचाना है, पिछड़ों, दलितों के सम्मान की लड़ाई समाजवादी पार्टी लड़ रही है। बेरोजगारी को दूर भगाने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। ग्राम मोकुलपुर, मुजहा, लीलापुर, कुडरी सारंगपुर, फकरपुर, अमृतपुर में जन सम्पर्क किया। सुभनपुर में सत्यपाल सिंह, नागेश, बृजेश, प्रमोद, सुरजीत, संजू आदि के साथ जन सम्पर्क किया। वहीं फकरपुर में रमेश तिवारी, विमल तिवारी, विमलेश तिवारी, अजीत यादव, रामनंदन, जदुवीर, भोला तिवारी, शिव सागर तिवारी, पप्पू तिवारी, प्रियांशु तिवारी, योगेन्द्र तिवारी मौजूद रहे। कुडरी सारंगपुर में अरविन्द, देवेन्द्र, रातीर्थ कश्यप, उमेश कश्यप मौजूद रहे। लीलापुर में अनुज सोलंकी, जगवीर सोलंकी, विनय सोलंकी, रवि सोलंकी, संतोष सोलंकी मौजूद रहे। आशीष, अमित, विवेक, प्रिंस, लल्ला सिंह आदि ने समर्थन किया। इस मौके पर सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव, जिला उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, मदनपाल सिंह, हरमोहन सिंह, अशोक कुमार, अवधेश सिंह, बृजेश सिंह, अनिल यादव, श्रीपाल, दीप सिंह, रामधार सिंह, मनोज कुमार, योगेन्द्र सिंह, दिग्विजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
सपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने गंगापार क्षेत्र में किया जन सम्पर्क
