आपरेशन मुस्कान टीम ने परिजनों को सौंपा बालक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक की निगरानी में काम कर रही पुलिस टीम एक गुमशुदा बालक को ढूंढकर उसके परिजनों को सौंप दिया। अपने बच्चे को देख परिजनों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा और खाकी की सराहना करते नहीं थक रहे थे।
जानकारी के अनुसार गुम हो जाने वाले बच्चों को ढूंढकर उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए आपरेशन मुस्कान टीम काम कर रही है। इसी के तहत थाना कमालगंज में एक बालक अपने परिजनों से बिछड़ गया था। जब इसकी सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तो आपरेशन मुस्कान टीम ने काम करना शुरु कर दिया और कुछ ही समय में बालक को ढूंढकर सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया। बालक को देख परिजनों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। खाकी के इस कार्य की काफी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *