कन्या भोज के साथ नवदुर्गा महोत्सव ने पाया विराम

नगर में जगह-जगह भंडारों का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नवरात्रि के अंतिम दिन कन्या भोज के साथ नवरात्रि महोत्सव विराम को प्राप्त हो गया। घर-घर में हवन पूजन किया गया। इस मौके पर जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को व्रत रखे भक्तों ने सुबह स्नान के बाद पूजा अर्चना की और कन्याओं को भोज कराया तथा उन्हें आवश्यकतानुसार दक्षिणा दी। कई भक्तों ने अपने-अपने हिसाब से कन्याओं को दक्षिण में समान भी भेंट किये। सुबह से ही कन्यायें खिलाने को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा गया। बढ़पुर मंदिर में मंदिर कमेटी के पदाधिकारी सचिन कटियार आदि ने विधि विधान से हवन पूजन कराया। शीतला माता मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तगणों ने भाग लेते हुए पूजा अर्चना की और मंदिर परिसर में कन्या भोज कराया। शहर के अलावा आसपास से आये लोगों ने भी मंदिर में दर्शन किये। गुरगांव देवी मंदिर, पल्ला मठिया देवी मंदिर, वैष्णो माता मंदिर भोलेपुर में सुहब से ही पूजा अर्चना को लेकर भक्तगणों का तांता लगा रहा। भोलेपुर दुर्गा कालोनी हनुमान मंदिर के निकट कन्याओं को भोज कराया गया। कार्यक्रम के आयोजक नरेश राजपूत के पुत्र संजय राजपूत, राजीव राजपूत ने व्यवस्था देखी। सुबह से ही माता की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण कार्यक्रम शुरु हुआ। प्रसाद में पानी के बतासे, चाऊमीन, पापड़ी, आइसक्रीम, चना, हलवा आदि की व्यवस्था रखी गयी। भक्तगणों ने देर शाम तक प्रसाद खाया। इस मौके पर प्रवीन वर्मा, शिवकांत पाल, सूर्यकुमार अरुण कुमार, विश्वनाथ, बृजेश, पंकज गुप्ता, शरद यादव, सौभाग्यवती, नूपुर, विजय, शिवम, अवनीश पाल आदि भक्तगणों ने सहयोग किया। वहीं बढ़पुर मंदिर में देर शाम तक प्रसाद वितरण के साथ पूजा अर्चना चलती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *