5 साल से पत्नी की वापस की राह देख रहा पति सदमे में
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। जनपद एटा के थाना अलीगंज के गांव झकरई निवासी उपेंद्र सिंह की शादी थाना नवाबगंज के गांव राजारामपुर मेंई निवासी विनीता पत्नी बालक राम से 13 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। 5 वर्ष पूर्व पति पत्नी किसी बात को लेकर आपस में तनाव में आ गए और विनीता ससुराल छोडक़र अपने गांव राजा रामपुर मेई में रहने लगी। काफी दिनों तक पति पत्नी की कोई बातचीत नहीं हुई और न ही बुलाने चलने को लेकर कोई मामला आगे बड़ा। बीते दिवस उपेंद्र को पता चला कि उसकी पत्नी दूसरी शादी करके नोएडा में रह रही है और इस समय वह गांव राजारामपुर आई हुई है। उपेंद्र बुधवार को गांव पहुंचा और अपनी पत्नी को अपने घर ले जाने की बात कही, लेकिन जब उसने बताया कि हमने मोहित नामक युवक से शादी कर ली है। आपसे अब हमारा कोई वास्ता नहीं है। जिस पर उपेंद्र को गस आ गया और वह वहीं गिर पड़ा। लोगों ने उसे पानी डालकर होश में लाया। इसके बाद उसने डायल से 112 को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस उपेंद्र व उसकी पत्नी और उसके दूसरे पति को थाने लेकर आई। फिलहाल महिला किसी भी कीमत पर उपेंद्र के साथ जाने को तैयार नहीं है।
पति को तलाक दिए बिना पत्नी ने कर ली दूसरी शादी
