राननवमी पर धूमधाम से निकली भगवान राम की शोभायात्रा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रामनवमी के उपलक्ष्य में भगवान राम की फतेहगढ़ में आकर्षक शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमें भक्तों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया तथा जय श्रीराम का उद्घोष कर नृत्य किया। श्रीराम सब्जी मंडी में श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया तथा हवन पूजन किया गया।
श्री रामलीला परिषद फतेहगढ़ की ओर से सायंकाल भगवान श्रीराम की मनमोहक शोभायात्रा का शुभारंभ वनखडिय़ा मंदिर से हुआ। शोभायात्रा कोतवली चौराहे गाड़ीखाना होते हुए राम निवास मंदिर सब्जी मंडी में समाप्त हुई । शोभायात्रा में भगवान राम के साथ लक्ष्मण भरत तथा शत्रुघन आकर्षक रथ पर सवार रहे। मनमोहक झांकी शोभायात्रा में शामिल रहीं। नगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन की भक्तों ने आरती उतारी। दिन में श्रीराम निवास सब्जी मंडी में भगवान राम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा हवन यज्ञ का आयोजन भी सम्पन्न हुआ तथा भगवान राम की सामूहिक आरती की गयी एवं प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने नृत्य किया। शोभायात्रा में अध्यक्ष रवीश द्विवेदी, सभासद अनिल तिवारी, अतुल मिश्रा, चमन टण्डन, दिनेशचंद्र तिवारी, राजीव बाजपेयी, मुन्नालाल बाष्र्णेय, रतीपाल श्रीवास्तव, अवधेश दीक्षित, ग्रीशचंद्र बाथम, रानू मिश्रा, आशीष मिश्रा, अभय गोस्वामी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *