अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित फरार
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। बुधवार को फैजबाग शमशाबाद मार्ग पर खानपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट एक ई-रिक्शे में एक ट्रक चालक द्वारा उस वक्त टक्कर मार दी गई जब ई-रिक्शा चालक यात्रियों को लेकर शमसाबाद जा था। घटना के संबंध में बताया गया है गुलजहां उम्र 35 वर्ष निवासी गाजियाबाद परिवार के सदस्यों के साथ लोनी से मायके मोहल्ला तराई शमसाबाद जा रही थी। घायल महिला के अनुसार साथ में आधा दर्जन से अधिक परिवार के सदस्य थे। दिल्ली से फर्रुखाबाद जाने वाली बस द्वारा फैजबाग पहुंचे। यहां एक ई-रिक्शा के जरिए शमशाबाद जा रहे थे। नगर के मोहल्ला खानपुर के निकट स्थित पेट्रोल पंप जहां से गुजरते समय पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक के चालक ने लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी जिससे रिक्से में सवार जाखरा उम्र 44 वर्ष, सनम 7 वर्ष, मरियम 11 वर्ष, हुसैन 3 वर्ष, आशिया 15 वर्ष, गुलजार 35 वर्ष, सकीना 6 वर्ष के अलावा हापरा, सनम, रुखसार सहित नौ लोग घायल हो गये। चीख पुकार सुन आसपास गुजर रहे लोगों ने ई-रिक्शा को सीधा कर घायलों को बाहर निकला। इसी दौरान ट्रक चालक मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को अन्य वाहनों से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद भिजवाया। दुर्घटना की सूचना पर महिला के परिजन अस्पताल पहुंचे तथा उपचार के बाद सभी को घर ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *