यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट कल 20 अप्रैल को जारी किए जाएंगे. यूपी बोर्ड ने बताया है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे दोपहर को बोर्ड ऑफिस में घोषित किए जाएंगे. इसे यूपी बोर्ड की वेबसाइट upresults.nic.in पर चेक किया जा सकेगा.

यूपी बोर्ड बोर्ड रिजल्ट कल जारी होगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दी है. बोर्ड ने नोटिस जारी करके बताया है कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किया जाएगा. इसे बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकेगा. यूपी बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट कल दोपहर दोपहर 2:00 बजे यूपी बोर्ड मुख्यालय में घोषित किया जाएगा इसे बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और एन आई सी की वेबसाइट upresults.nic.in पर चेक किया जा सकेगा. यूपी बोर्ड परीक्षाएं 12 कार्य दिवसों में 22 फरवरी से 9 मार्च के बीच परीक्षाएं आयोजित की गई थी. हाई स्कूल और इंटर को मिलाकर कुल 55 लाख 25 लाख 308 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. हाईस्कूल में कुल 29 लाख 99 हजार 507 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल की सख्ती के चलते कुल 3 लाख 24 हजार 08 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी. हाईस्कूल में 1 लाख 84 लाख 986 और इंटरमीडिएट में 1लाख 39 हजार 022 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी.

यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के 55 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हुआ. 20 अप्रैल दोपहर 2 बजे परिक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा. माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने के लिए पहले ही कार्य पूरा हो चुका है. बोर्ड ने महज 12 दिनों में 3 करोड़ से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर यह संकेत दे दिया है कि इस साल यूपी बोर्ड परिणामों को पिछले वर्षों की अपेक्षा जल्द जारी होने जा रहा है.नकल मुक्त परीक्षा पूरी कराने के बाद यूपी बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन में इस बार नया रिकॉर्ड बनाया. यूपी बोर्ड के सचिव दिव्य कांत शुक्ल के मुताबिक, देश के सर्वाधिक परीक्षार्थी संख्या वाले बोर्ड के लिये व्यवधान रहित नकल मुक्त परीक्षा का आयोजन अपने-आप में एक बहुत बड़ी चुनौती थी. प्रदेश के सभी 259 मूल्यांकन केन्द्रों की सतत् निगरानी के बाद केवल 12 कार्य दिवसों में मूल्यांकन का कार्य सम्पन्न हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *