आरटीओ प्रशासन ॠतु सिंह ने किया एआरटीओ बाराबंकी कार्यालय का निरीक्षण,मिली खामियां दूर कराने के दिए निर्देश।
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन सुश्री ॠतु सिंह ने शुक्रवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय बाराबंकी का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एआरटीओ प्रशासन बाराबंकी अंकिता शुक्ला,उमाशंकर मिश्रा,यात्री मालकर अधिकारी तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित पाए गए।निरीक्षण में आरटीओ सुश्री सिंह को कई खामियां मिल गई जिस पर रोष व्यक्त करते हुए उन्होंने मातहत अधिकारियों को इन्हें तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए हैं।आरटीओ सुश्री सिंह के निरीक्षण की शुरुआत कार्यालय के पटल निरीक्षण के साथ हुई।निरीक्षण मे पटल सहायक का नाम,पदनाम तथा आवंटित कार्य प्रदर्शित नहीं पाया गया तथा कर्मचारियों द्वारा जनता के साथ मृदु व्यवहार न करने और शिकायत मिलने पर आरटीओ सुश्री सिंह ने नाराजगी जाहिर की तथा सभी पटल सहायकों के नाम व पदनाम प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।पटल निरीक्षण के बाद आरटीओ सुश्री सिंह द्वारा कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों की सर्विस बुक,जीपीएफ बुक तथा एनपीएस बुक सहित अन्य लेखा संबंधी अभिलेखों की जांच की गई जिसमें ज्यादातर कर्मियों की सेवा पुस्तिका सत्यापित पाई गई जबकि कुछ कर्मिकों की जीपीएफ पासबुक अद्यतन नहीं पाई गई।वर्ष 2005 के बाद नई पेंशन स्कीम में आने वाली एनपीए पासबुक पूछने पर उपलब्ध नहीं कराई गई तथा कार्यालय के मुख्य द्वार पर अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी प्रदर्शित नहीं मिले।इसके अलावा व्यावसायिक वाहनों की पत्रावलियों को चेक करने पर पाया गया कि संबंधित पटल सहायकों द्वारा अपनी आख्या देते समय अपने नाम पद नाम की मोहर का अंकन नहीं किया जाता है और न ही प्रपत्रों को विधिवत तरीके से चेक किया जाता है।यात्री मालकर अधिकारी से धारा 86 के संबंध में पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि धारा 86 के प्रकरण को संबंधित संभागीय परिवहन प्राधिकरण को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं तथा निजी वाहनों का व्यावसायिक प्रयोग करने पर कार्रवाई करने को कहा गया। आरटीओ सुश्री सिंह ने निर्वाचन के संबंध में निर्देश दिये कि वाहनों की सूची निकालकर यह सुनिश्चित कर लें कि सभी वाहनों की फिटनेस,परमिट तथा सभी प्रपत्र सही है या नहीं?साथ ही यह भी देख लें कि निर्वाचन कार्य में कोई अनफिट वाहन संलिप्त न हो। उन्होंने कहा कि सभी वाहनों के मोबाइल नंबर और पते अद्यतन कर ले जिससे कि नोटिस भेजने में आसानी हो।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि सारे नोटिस थानों को भेज दिए गए हैं
जनता से करें मृदुु व्यवहार उपलब्ध करायें बेहतर सुविधाए-आरटीओ
