समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। एसएसवी इंटर कॉलज में कक्षा 11 के गणित,जीव विज्ञान,कला वर्ग,व्यवसायिक और वाणिज्य वर्ग के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश की प्रकिया शुरू हो गयी है।प्रवेश के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकेंगे।प्रधानाचार्य डॉ मणि शंकर तिवारी ने बताया कि प्रवेश फॉर्म सात मई तक विद्यालय की वेबसाइट http://ssvayodhya.in पर भरे सकते हैं।उन्होंने बताया कि हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के सभी वर्ग के लिए परीक्षा आठ मई को सुबह 08.30 बजे से होगी।गणित और जीव विज्ञान के लिए ओएमआर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न और कला, वाणिज्य वर्ग के लिए वर्णनात्मक प्रश्न होंगे।उन्होंने बताया कि गणित वर्ग के लिए गणित के साथ भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान जबकि जीव विज्ञान वर्ग के लिए जीव विज्ञान के साथ भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान की परीक्षा होगी।इसी तरह कला व व्यावसायिक वर्ग के लिए हिंदी,सामान्य ज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय, वाणिज्य वर्ग हिंदी माध्यम के लिए हिंदी,सामान्य ज्ञान,अंक गणित और सामान्य वाणिज्य वहीं वाणिज्य वर्ग अंग्रेजी के लिए अंग्रेजी,सामान्य ज्ञान,अंक गणित और सामान्य वाणिज्य की परीक्षा होगी।परीक्षा अवधि तीन घंटे की होगी।उन्होंने बताया कि परीक्षा में सफल छात्रों की सूची 10 मई को दिन में दो बजे नोटिस बोर्ड पर और ऑनलाइन जारी की जाएगी।
अमिताभ श्रीवास्तव।
