प्रेक्षक ने पोलिंग पार्टी रवाना स्थल/मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। सामान्य प्रेक्षक लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 दीपक कुमार मीणा द्वारा पोलिंग पार्टी रवाना स्थल/मतगणना स्थल सातनपुर मंडी व लोकसभा निर्वाचन सामग्री पैकेजिंग स्थल ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ का निरीक्षण किया व तैयारियों की समीक्षा की गई। सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि जो भी छोटी कमियां रह गयी हैं। उनका जल्द से जल्द दुरुस्त कर लिया जाये। लापरवाही मिलने पर कार्यवाही की जायेगी। टिनशेड, टेपर, साफ-सफाई तथा पेयजल आदि की व्यवस्थायें पूरी तरह से दुरुस्त होनी चाहिए। कोई भी बहाना नहीं चलेगा। लापरवाही मिलने पर सीधी एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व सुभाष चंद्र प्रजापति व सबंधित अधिकारी मौजूद रहे । प्रेक्षिक ने सातनपुर सहित १२५ बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थायें देखीं।ख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *